सोशल मीडिया पर Video वायरल हुआ कि मथुरा, यूपी के 4 बच्चे कांवड़ लेकर निकले हैं। फीस जमा नहीं करने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया है। उन्हें भोलेनाथ से उम्मीद है कि वह सुनेंगे और पढ़ाई दोबारा शुरू होगी।
मथुरा DM सीपी सिंह ने इस Video का संज्ञान लिया। चारों बच्चे और उनके दिव्यांग मां–बाप दफ्तर में बुलाए।
2 बच्चों की फीस माफ कराई
तीसरे बच्चे की पहले से फीस माफ है
चौथे बच्चे की फीस लगती नहीं है
सभी को बैग, किताब, ड्रेस दी गईं
SDM ने चारों बच्चे गोद लिए
बच्चों के मां बाप को दिव्यांग पेंशन मिलेगी