Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image

सीतापुर: पुलिस का बड़ा एक्शन, विभिन्न थानों की पुलिस ने 10 वांछित और वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार सीतापुर: पुलिस अधीक्षक श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कुल 10 वांछित एवं वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का थानावार विवरण इस प्रकार है: 1. थाना पिसावां पुलिस पुलिस टीम ने चोरी के मामले और पुराने वारंटों के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुल 07 व्यक्तियों (02 वांछित और 05 वारण्टी) को गिरफ्तार किया: वांछित अभियुक्त: मु.अ.सं. 354/26 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत चोरी किए गए तार सहित अभियुक्त सूरज उर्फ गोलू और विनय उर्फ बिन्नू (निवासी सुल्ताननगर, थाना पिसावां) को गिरफ्तार किया गया। वारण्टी अभियुक्त: अपराध संख्या 85/04 से संबंधित रामनरेश व सहोदर पुत्रगण रामदयाल (निवासी चौखडिया)। वाद संख्या 7976/17 से संबंधित छोटेलाल पुत्र सोबरन (निवासी सेमरा)। वाद संख्या 7160/17 से संबंधित रिजवान पुत्र रमजान (निवासी बक्सापुर, थाना रामकोट)। अपराध संख्या 512/07 से संबंधित रामकिशोर पुत्र चन्ना तेली (निवासी पेंदारी)। 2. थाना रामपुरकलां पुलिस पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट एवं गंभीर धाराओं में कार्रवाई करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को दबोचा: मु.अ.सं. 134/26 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अनूप कुमार पुत्र बलवन्त सिंह (निवासी ग्राम तोड़कपुर, थाना रामपुरकलां) को गिरफ्तार किया गया। 3. थाना महोली पुलिस धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई की: मु.अ.सं. 80/2025 धारा 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त निशी कुमार पुत्र अजंत सिंह (निवासी नगला वली, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद) को गिरफ्तार किया गया। 4. थाना रामकोट पुलिस महोली थाने के मामले से जुड़े एक अन्य वांछित को रामकोट पुलिस ने गिरफ्तार किया: अपराध संख्या 106/2026 धारा 318(4)/340(2)/338/336(3)/319(2) बीएनएस के तहत वांछिदा अभियुक्ता रीना देवी राठौर पत्नी निशी कुमार (निवासी नगला बली, थाना सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद) को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान भेजा गया। #SitapurPolice #UttarPradeshPolice #CrimeNews #sitapur #NewsUpdate

Sitapur, Sitapur | Aug 14, 2026