मेघनगर: दिनदहाड़े सरकारी आवास से चोरी, आरोपी रवि बसोड़ गिरफ्तार
मेघनगर पुलिस ने दिनदिहाड़े शासकीय आवास का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी रवि बसोड़ को गिरफ्तार किया। चोरी हुआ HP लैपटॉप और गैस टंकी भी बरामद। आरोपी की पहचान CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना से हुई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी सफलता।