Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

दालमंडी में शुरू हुआ सड़क निर्माण, 215 करोड़ की परियोजना; नवंबर तक मिलेगा नया रास्ता| वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में सड़क निर्माण की शुरुआत हो गई है। दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भूमि पूजन के बाद कुल्हाड़ी चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब 215 करोड़ रुपये की पूरी परियोजना में 25 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च होंगे। करीब 650 मीटर लंबी और 17.5 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर पाथवे बनाया जाएगा। सीवर लाइन, जल निकासी, पानी के कनेक्शन और वाई-फाई समेत विभिन्न सुविधाओं के लिए अंडरग्राउंड व्यवस्था की जाएगी। लक्ष्य नवंबर 2026 तक सड़क निर्माण पूरा करने का है। इससे पहले चौड़ीकरण के लिए 181 मकानों और 6 धार्मिक स्थलों का ध्वस्तीकरण किया गया और करीब 110 करोड़ रुपये मुआवजा दिए जाने की बात कही गई है। सड़क बनने से दालमंडी में यातायात सुगम होने के साथ व्यापारियों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। #Dalmandi #DalmandiRoad #Varanasi #VaranasiNews #Kashi #Banaras #NeelkanthTiwari #RoadConstruction #VaranasiDevelopment #UPNews #KashiNews #LiveVNS

Sadar, Varanasi | Aug 9, 2026