गुलाना: गुलाना में 'गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंजा माहौल
गुलाना। शुक्रवार रात 8 बजे गणेशोत्सव समितियों ने महाआरती के बाद भगवान गणेश को विदाई दी। श्रद्धालु नम आंखों से नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व हाथठेलों पर प्रतिमाएं लेकर निकले। ढोल-डीजे और आतिशबाजी से माहौल भक्तिमय रहा। आकर्षक झांकी सजाई गई। रातभर चले जुलूस के बाद शनिवार सुबह 6 बजे टीk प्रतिमाएं तालाब व कालीसिंध नदी में विसर्जन हुआ।