युवा उड़ान 2026✨🚨
विकसित भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ में युवाओं की सक्रिय भूमिका के उद्देश्य से आयोजित युवा उड़ान 2026 कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान युवाओं एवं विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, कौशल विकास एवं उपलब्ध अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
इसी अवसर पर जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं एवं विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी से सतर्कता एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
जागरूक युवा • सुरक्षित युवा • विकसित भारत का संकल्प 🇮🇳
#SevaSankalp
#SevaSankalpKaryakram
#CyberAwareness
#CyberJagritiAbhiyaan
#MohlaPolice