मशरक: मशरक जंक्शन पर 100 फीट ऊंचे पोल पर लहराया तिरंगा
Mashrakh, Saran | Aug 14, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मशरक जंक्शन परिसर में शुक्रवार की सुबह 8 बजें के लगभग 100 फीट ऊंचे पोल पर 120 वर्ग फीट का विशाल तिरंगा फहराया गया। जंक्शन परिसर में विशाल तिरंगे को देखने के लिए लोगों और यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मशरक जंक्शन पर पहली बार इतनी ऊंचाई पर विशाल तिरंगा लहराते देख यात्रियों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।