बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के चमथा 3 पंचायत में 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत एक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा पंचायत की मुखिया मीना देवी के नेतृत्व में मध्य विद्यालय गोपालपुर से चमथा चक्की काली मंदिर तक आयोजित की गई।
इस यात्रा में दर्जनों स्थानीय लोग शामिल हुए, जिन्होंने तिरंगे के महत्व और राष्ट्र प्रेम के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया। यह आयोजन देशव्यापी 'हर घर तिरंगा अभियान' का हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि देशभर में 'हर घर तिरंगा अभियान' 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस दौरान विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रखंड मुख्यालयों और अन्य संस्थाओं में भी तिरंगा यात्राएं और देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
पंचायत की मुखिया मीना देवी ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम, एकता, संविधान के प्रति सम्मान और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान इन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक होगा।
उन्होंने ने कहा कि तिरंगा अनगिनत वीर बलिदानियों का प्रतीक है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में 'हर घर तिरंगा अभियान' में शामिल होकर तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण राउत, स्थानीय सुनील राय, सुरेंद्र राय, शत्रुघ्न राउत, बनघाड़ा महंत और स्वच्छता पर्यवेक्षक मंटू कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Bachhwara, Begusarai | Aug 16, 2026