श्री गंगानगर: कलेक्ट्रेट सभागार में वार्ड आरक्षण के लिए लॉटरी 17 अगस्त को सुबह 10:30 बजे निकाली जाएगी
Shree Ganganagar, Ganganagar | Aug 16, 2026
श्रीगंगानगर में पंचायती राज संस्थाओं के पदों- जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों तथा पंचायत समिति प्रधान तथा नगरीय निकायों के पदों के वर्गीकरण हेतु आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला कलेक्टर सभागार श्रीगंगानगर में आयोजित की जाएगी।लॉटरी प्रक्रिया आम चुनाव 2026 के लिए आरक्षण निर्धारण के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।