हरसूद: मुख्यमंत्री मोहन यादव 5 अक्टूबर को हरसूद आएंगे, गोंड राजघरानों के वंशज सम्मानित होंगे, 2 किमी रोड शो
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 5 अक्टूबर को हरसूद का प्रस्तावित दौरा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर खंडवा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने हरसूद पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद सभा स्थल, हेलीपैड, पार्किंग, रोड शो मार्ग और संत बुखारदास बाबा मणि स्थल का निरीक्षण किया।