पुनपुन: अन्नू कुमारी मौत मामले में परिजनों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव, एक सप्ताह में जांच का आश्वासन
Punpun, Patna | Oct 3, 2026 पटना, 3 अक्टूबर। गर्दनीबाग स्थित पटना सिविल सर्जन कार्यालय का शनिवार को मृतका अन्नू कुमारी के परिजनों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और सिंह सेना के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने इंदिरा आईवीएफ मेटकेयर अस्पताल में इलाज के दौरान अन्नू कुमारी और उनके गर्भस्थ जुड़वा बच्चों की मौत के मामले में पूर्व में हुई जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष एवं न