मिर्ज़ापुर: एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा का जनपद में हुआ प्रथम आगमन, पीएसी कैंप, पुलिस लाइन और एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण
बुधवार की दोपहर 2:00 बजे एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा का जनपद में प्रथम आगमन हुआ। सर्वप्रथम उन्होंने पीएसी कैंप का निरीक्षण किया उसके बाद पुलिस लाइन में उन्होंने विभिन्न शाखाओ।और व्यवस्थाओं को देखा। कार्यालय में रखें रजिस्टर अभिलेख की दस्तावेजो को चेक किया। इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने निरीक्षण कर कानून व्यवस्था को लेकर। बैठक की।