टीकमगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी
बच्चों के साथ किया विद्यालय में पौधरोपण
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में आज शनिवार दोपहर 1 बजे शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल नजरबाग टीकमगढ़ में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ सहभोज कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।