कॉलेज विकास और छात्र सुविधाएं होंगी प्राथमिकता: विकास रावत
मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्र संगठनों में सरगर्मियां तेज हैं। एनएसयूआई के अध्यक्ष पद प्रत्याशी विकास रावत ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि छात्र उन्हें समर्थन देकर कॉलेज में बदलाव का अवसर देंगे। उन्होंने कहा कि चुने जाने पर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को दूर कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विकास रावत ने कहा कि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और छात्र हित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए कॉलेज प्रशासन के साथ मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि एमपीजी कॉलेज के विकास और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाना है। उन्होंने छात्रों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि चुनाव के बाद भी छात्र हित उनकी प्राथमिकता रहेगी।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 26, 2026