बेलतरा: ड्राई डे पर शराब बेचते आरोपी पर कोटा पुलिस ने किया प्रहार, 57 बोतल देशी-अंग्रेजी शराब और बिक्री रकम जब्त
ड्राई डे पर शराब बेचते आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार 57 बोतल देशी-अंग्रेजी शराब और बिक्री रकम जब्त बिलासपुर। रविवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे के बावजूद डाक बंगला कोटा में शराब बेच रहे चंद्रमोहन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10.260 लीटर शराब, कीमत 5,740 रुपए और 2,150 रुपए बिक्री रकम जब्त कर जेल भेजा गया।