मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, सात लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने ग्राम तावली रजवाहे के पास डेयरी के पीछे छापेमारी कर अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 12 बने और 4 अधबने अवैध हथियार, 60 जिंदा कारतूस, 26 खोखे, शस्त्र निर्माण उपकरण, हथियारों के पार्ट्स