सोमवार को नर्मदापुरम में तेलंगाना के गोशामहल विधायक टी राजा सिंह ने केंद्रीय जेल पहुंचकर मॉब लिंचिंग मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 14 गोरक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने दावा किया कि गोरक्षकों ने ड्राइवर पर हाथ नहीं उठाया और जांच में चूक हुई है। टी राजा ने हाईकोर्ट में न्याय मिलने का भरोसा जताया।