बरेली: इज्जतनगर में तिरंगे की शान, RPF ने निकाली भव्य यात्रा; पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा
स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत इज्जतनगर मंडल में RPF ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। आरपीएफ मंडलीय रिजर्व से शुरू हुई यात्रा स्टेशन, जीटी रोड, DRM कार्यालय और रेलवे कॉलोनी से होते हुए वापस पहुँची। जवानों और आमजन ने तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।