भीकनगांव: 6 माह से नए गैस कनेक्शन पर रोक, 38 एजेंसियों पर 6 हजार आवेदन लंबित, लोग जुगाड़ से चला रहे रसोई
खरगोन जिले में गैस कनेक्शन की व्यवस्था पर पिछले छह महीने से लगा ब्रेक अब उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा रहा है। मार्च से जिले की 38 गैस एजेंसियों पर नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं। हर महीने करीब एक हजार नए कनेक्शन के आवेदन पहुंच रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने से जिले में संचालित एजेंसियों पर करीब छह हजार नए कनेक्शन नहीं मिले हैं