कुम्भराज: उमरिया रोड पर अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Aug 16, 2026 कुंभराज थाना के उमरिया रोड पर गिट्टी क्रेशर के पास सड़क किनारे खड़ी कर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 16 अगस्त को दर्ज मामले में फरियादी संजू लववंशी ने पुलिस को बताया, बीते रोज मेहरबान मीणा के साथ खेत पर गए सड़क किनारे रखी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। कार बाबुल के पेड़ से टकरा गई, पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।