दमोह: कैबिनेट ने दमोह-कटनी फोरलेन को दी मंजूरी, राज्यमंत्री लखन पटेल ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
Damoh, Damoh | Sep 30, 2026 मप्र केबिनेट में दमोह-कटनी फोरलेन निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी पर राज्यमंत्री लखन पटेल ने खुशी जताते हुए जिले वासियों को शुभकामनाएं दी है बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश कैबिनेट ने ₹4,470 करोड़ की लागत से बनने वाले 105 किलोमीटर लंबे दमोह-कटनी फोरलेन मार्ग को मंजूरी दी है,उन्होंने कहा कि यह मार्ग बुंदेलखंड और महाकौशल को जोड़ेगा