ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! चलती नाव के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
मध्यप्रदेश के ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोमुख घाट के सामने चलती नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। नाव से आग की लपटें उठती देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
नाविक की सूझबूझ से नाव में सवार 6 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरी नाव की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद नगर परिषद ने सख्ती दिखाते हुए नाव का इंजन जब्त कर लिया है और लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, नर्मदा नदी में संचालित नावों के पुराने इंजनों पर भी सवाल उठने लगे हैं। नावों में फायर सेफ्टी उपकरण और लाइफ जैकेट अनिवार्य करने की मांग तेज हो गई है।
सवाल यह है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही नावों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होगी?
ओंकारेश्वर | मध्यप्रदेश
#Omkareshwar #NarmadaRiver #BoatAccident #Ma
Indore, Indore | Oct 1, 2026