श्रावस्ती: ग्राम पंचायत मदारा के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मैनिहवा की रसोई के आसपास गंदगी और पशु बंधे होने की तस्वीरें सामने आई हैं। रसोईघर में खिड़की नहीं होने का भी दावा किया गया है, जिससे बच्चों के लिए तैयार होने वाले भोजन की स्वच्छता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मामले में संबंधित शिक्षा विभाग से स्थलीय निरीक्षण कर रसोईघर की साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था की जांच कराने की मांग की गई है।
अस्वीकरण: खबर उपलब्ध तस्वीरों और प्राप्त जानकारी के आधार पर है। संबंधित विद्यालय अथवा विभाग का आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी शामिल किया जाएगा।
#ɴᴇᴡsᴜᴘᴅᴀᴛᴇs #breaking #breakingnews #upnews #shrawastinews