भादरा: अगस्त माह की क्लस्टर बैठक आयोजित, फसल प्रबंधन और योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा
भादरा कृषि विभाग में सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) राकेश मुहाल की अध्यक्षता में अगस्त माह की क्लस्टर बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कपास में गुलाबी सुंडी नियंत्रण, फसलों की निगरानी, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य योजना और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।