बांके बाज़ार: वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर रौशनगंज में निकली भव्य तिरंगा रैली
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रौशनगंज में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्य विद्यालय रौशनगंज, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय रौशनगंज के संयुक्त प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय क