बालोद: 2 अक्टूबर तक चलेगा साइबर जागृति अभियान, एसपी ने QR कोड स्कैन कर सेल्फी लेकर किया शुभारंभ
Balod, Balod | Aug 14, 2026 छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने और आम लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह का साइबर जागृति अभियान चलाएगी। अभियान का शुभारंभ 14 अगस्त को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने किया।