नानपारा: सरैया, टेड़िया में प्रेरणा परियोजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
नानपारा में डीएसडब्ल्यूएस द्वारा संचालित प्रेरणा परियोजना के तहत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बलहा नानपारा ब्लॉक के भोपतपुर सेंटर के अंतर्गत ग्राम सरैया और टेड़िया में यह कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।