सोहागपुर: सोहागपुर थाना क्षेत्र में 3 अलग घटनाओं में 3 की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
सोहागपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम 4 बजे तीनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में सुभाष वार्ड सोहागपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल पिता शिवलाल ठाकुर ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे सरकारी अस्पताल सोहागपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी