एटा: एटा के गांव भोजपुर से 15 जुलाई से किशोर लापता, परिवार ने SSP कार्यालय में कार्रवाई न होने का आरोप लगाया
एटा में 15 जुलाई से लापता एक किशोर की तलाश में उसका परिवार शुक्रवार दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। यह मामला एटा जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र के गांव भोजपुर का है।लापता किशोर का नाम नितेश है। परिवार का आरोप है कि गांव के विजय नामक व्यक्ति नितेश को अपने फूफा सुनील और अनिल के साथ दिल्ली में काम दिलाने के बहाने ले गया था।नितेश की मां ने रोते हुए अपने