सुवासरा: हरनावदा गांव की 12वीं में प्रथम आई छात्रा को मुख्यमंत्री योजना में मिली स्कूटी, खुशी जताकर पढ़ाई का महत्व समझा
हरनावदा गांव की रहने वाली बिटिया राधिका ने 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसकी मेहनत और लगन से उसे मुख्यमंत्री द्वारा चलाई गई योजना के तहत 120000 रुपए की राशि प्राप्त हुई,इस राशि से राधिका द्वारा स्कूटी खरीदी गई। राधिका गांव में पढ़ाई कर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक प्रेरणा के रूप में उभरी, गांव के छात्र-छात्राएं इसको देखकर प्रेरणा लेंगे और करेंगे मेहनत,