मऊ: मऊ में उद्योग बंधु बैठक: उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
मऊ में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए। सहादतपुरा में विद्युत सब-स्टेशन निर्माण के लिए जल्द स्टीमेट तैयार करने को कहा गया। सड़क मरम्मत और चिकित्सा सुविधाओं को लेकर भी जरूरी आदेश जारी किए गए।