पोलायकलां: पोलायकलां मंडी में सोमवार को प्याज की बंपर आवक हुई, एक्स्ट्रा सुपर प्याज ₹4231 तक बिका
पोलायकलां। कृषि उपज मंडी में सोमवार को अब तक के सभी दिनों से अधिक आवक दर्ज की गई। मंडी प्रभारी ने शाम 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्याज की 21,000 कट्टों की आवक हुई, जबकि लहसुन की 2,100 कट्टों की आवक रही।