बहराइच: सिद्धनाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर विभिन्न प्रांतों से पहुंचे शिव भक्त, भगवान शिव का कर रहे हैं जलाभिषेक
सावन भगवान शिव का महीना माना जाता है इसमें सोमवार का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शहर स्थित पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर की मान्यता है कि यहां पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने से भक्तों की असीम मान्यताएं पूरी होती है। सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी।