रावतभाटा: रावतभाटा के मुकुंदरा अभ्यारण्य क्षेत्र में सड़क किनारे दिखा टाइगर, कोटा के युवक ने कैमरे में कैद किया नजारा
विजय सिंह ने रविवार शाम 7 बजे बताया कि रावतभाटा जाते समय कोटा निवासी रॉबिल अली खान को कोलीपुरा घाटी के पास सड़क किनारे टाइगर दिखाई दिया। कुछ देर तक टाइगर सड़क किनारे विचरण करता नजर आया। वन विभाग ने राहगीरों से सतर्क रहने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और वन्यजीव दिखने पर वाहन से नीचे नहीं उतरने की अपील की है। क्षेत्र में पहले पैंथर भी नजर आ चुका है ।