शिवपुरी नगर: प्यार के लिए बगावत: म्याना के प्रेमी जोड़े ने करैरा में की शादी, शिवपुरी एसपी कार्यालय से मांगी सुरक्षा
प्यार की खातिर घर-परिवार से बगावत कर शिवपुरी के करैरा में मंदिर और कोर्ट मैरिज करने वाले म्याना के इस प्रेमी जोड़े की कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। गुना जिले के म्याना क्षेत्र की रहने वाली मुस्कान केवट और उनके पड़ोस में ही रहने वाले अर्जुन केवट के बीच पिछले दो साल से गहरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार के खिलाफ जाकर दोनों ने करैरा से शादी कर ली।