लखनपुर: ग्राम कुंवरपुर और ग्राम नरकालो आंगनबाड़ी केंद्र में जनपद अध्यक्ष की उपस्थिति में आंगन सेवासंकल्प अभियान कार्यक्रम संपन्न
लखनपुर विकासखंड अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र कुंवरपुर एवं नरकालो में जनपद पंचायत लखनपुर द्वारा आंगन सेवा संकल्प अभियान के तहत मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जागरूकता अभियान, पालक सम्मेलन एवं न्यौता भोज का उत्कृष्ट कार्य करने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।