चकरनगर: पटिया में पैर फंसने से नाले में गिरी गाय, हुई मौत
कस्बे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने मंगलवार रात नाले पर रखी पटिया में पैर फंसने से गाय नाले में गिर गई। रात में जानकारी न होने के कारण बुधवार सुबह गाय मृत अवस्था में मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार गाय पहले से बीमार थी घटना के बाद लोगों ने कस्बे के खुले नालों और क्षतिग्रस्त पटियों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने संबंधित विभाग से नाले दुरस्तीकरण की मांग की