बिंदकी: पधारा की महिला की मध्य प्रदेश में दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान हुई मौत, श्रद्धालु मैहर से लौट रहे थे
फतेहपुर जनपद के बकेवर के पधारा गांव के 31 श्रद्धालु 5 दिन पहले ट्रैक्टर द्वारा एमपी मां शारदा देवी के दर्शन करने गए थे। दर्शन करने के बाद शुक्रवार को लौटते समय पन्ना जिले में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। सभी लोग घायल हो गए। जिसमें शुक्रवार तथा शनिवार की मध्य रात को माया देवी की इलाज के दौरान मौत हो। शनिवार की सुबह 8 बजे गांव में जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।