गड़हनी: प्रखंड के चार पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन, शिविर में 345 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 29 का किया गया निष्पादन
गड़हनी प्रखंड के काउप,इचरी,कुरकुरी व हरपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 345 आवेदन विभिन्न विभागों का प्राप्त हुआ जिसमें 29 का निष्पादन कर दिया गया। वही काउप पंचायत में नल जल व सिंचाई व्यस्था को लेकर ग्रामीणों ने एसडीओ व बीडीओ के समक्ष हंगामा किया। एसडीओ ने कहा कि आप लोग आवेदन दे दीजिए हाला मत कीजिए कार्रवाई जरूर की जाएगी।