गिधौर: गिद्धौर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
Gidhaur, Jamui | Aug 15, 2026 गिद्धौर प्रखंड में शनिवार को हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय, थाना, अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। झंडोत्तोलन के बाद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर छह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजित किया गया।