मोठ: कचीर गांव में कीचड़ का ‘कहर’, उप स्वास्थ्य केंद्र का रास्ता बंद, जलभराव से ग्रामीण बेहाल—जिम्मेदार बेखबर
Moth, Jhansi | Aug 16, 2026 कचीर गांव में बारिश के बाद जगह-जगह कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है। इसी मार्ग पर हनुमान मंदिर और गौशाला भी है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।