कुमारखंड: कुमारखंड सीएचसी में एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के सीएचसी स्थित सभा भवन में मंगलवार को दोपहर तीन बजे तक सभी एएनएम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉक्टर वरुण कुमार ने सभी एएनएम से अपने पोषक क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर देने का निर्देश दिया।