श्रीडूंगरगढ़: सत्तासर का जर्जर उप स्वास्थ्य केंद्र, छत का प्लास्टर गिरने से टला बड़ा हादसा
श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सत्तासर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र की छत का प्लास्टर गिरने की घटना सामने आने के बाद भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। तस्वीरों में जगह-जगह गिरता प्लास्टर और जर्जर भवन नजर आ रहा है। ऐसे हालात में स्वास्थ्यकर्मियों को असुवि