हवा में उड़ रहे विमान में पावर बैंक में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग!
दिल्ली से चेन्नई जा रही IndiGo फ्लाइट में हड़कंप
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक यात्री के पावर बैंक में आग लगने की घटना सामने आई। इसके बाद विमान को हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि विमान के केबिन क्रू ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
सावधानी जरूरी: विमान में पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें। लिथियम बैटरी में खराबी आने पर आग लगने का खतरा हो सकता है।
देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें
NEWS NATIONAL WORLD
🌐 newsnationalworld.com
#IndiGo #FlightEmergency #BreakingNews #AviationSafety #DelhiNews
Indore, Indore | Oct 11, 2026