महोबा: महोबा जिलाधिकारी ने पलका के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
Mahoba, Mahoba | Sep 29, 2026 महोबा जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने कबरई ब्लॉक के गांव पलका में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से संवाद किया, किताबें पढ़वाईं और कॉपियां देखीं। उपस्थिति, मिड-डे मील, पेयजल और साफ-सफाई का जायजा लेकर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने के निर्देश दिए।