हल्द्वानी में समाजसेवी उवैस राजा ने SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम पर कथित तौर पर दर्ज की गई फर्जी आपत्तियों को लेकर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि कई मतदाताओं को उनके नाम पर दर्ज आपत्तियों की जानकारी या नोटिस अभी तक नहीं मिला है, जिससे उन्हें अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। उवैस राजा ने संदिग्ध आपत्तियों की जांच, संबंधित मतदाताओं को तत्काल नोटिस देने और फर्जी आपत्ति दर्ज कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
#SIR #Haldwani #HaldwaniNews #UttarakhandNews #VoterList #VoterRights #ElectionProcess #ElectionNews #VoterVerification #SIRProcess #Democracy #PoliticalNews #UttarakhandPolitics #VoterRights #BreakingNews #HindiNews #NewsReel #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 21, 2026