चंदेरी: रामनगर तालाब किनारे विदेशी सैलानियों ने आयरलैंड की जोआन का अनोखा जन्मदिन मनाया
चंदेरी-विदेशी सैलानियों का अनोखा जश्न देखने को मिला रामनगर तालाब के किनारे आयरलैंड की पर्यटक जोआन का जन्मदिन मंगलवार को दोपहर 1 बजे धूमधाम से मनाया गया। टूर ग्रुप की लीडर अंकिता ने जोआन के लिए सरप्राइज कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें आयरलैंड के साथ न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड और स्कॉटलैंड से आए पर्यटक शामिल हुए।