सारठ: अंचल के ग्राम प्रधान व मूल रैयत के सम्मान राशि भुगतान के दस्तावेज सत्यापित, सीओ बोले- जल्द होगा भुगतान
सारठ अंचल कार्यालय में ग्राम प्रधान व मूल रैयत के लंबित सम्मान राशि भुगतान को लेकर बुधवार शाम 5 बजे तक दस्तावेजों को सत्यापित किया गया। बताया कि राज्य के कोषागार घोटाले को लेकर सम्मान राशि का भुगतान लंबित था, मासिक बैठक में आवंटन प्राप्त होने की जानकारी के साथ दस्तावेजों को सत्यापित किया जा रहा है। CO केसीएस मुंडा बोले आईडी सत्यापित होते ही भुगतान किया जाएगा