कुर्था: अरवल जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म का आयोजन
Kurtha, Arwal | Oct 1, 2026 जिला पदाधिकारी, अरवल के मार्गदर्शन में जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों पर “आंगन का मिलन” कार्यक्रम के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोद भराई की रस्म आयोजित की गई।