मौजमाबाद: फुलेरा थाना इलाके की ग्राम माचरखानी में चामुंडा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र उखाड़ ले गए चोर, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
फुलेरा थाना इलाके के माचरखानी गांव में देर रात चोरों ने चामुंडा माता मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर परिसर में रखा दानपात्र चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर फोर व्हीलर वाहन में सवार होकर मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोस में महिलाओं के जागने की आहट मिलने पर चोर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने फुलेरा थाना पुलिस को सूचना दी।